Search

 
 
 

बड़कागांव : मुखिया प्रतिनिधि ने निजी खर्च से विश्रामपुर पुल पर कराई साफ-सफाई

 
हर दिन 50 हजार से अधिक लोग करते हैं सफर, बालू और जल जमाव से आवागमन में हो रही थी परेशानी Barkagaon : हजारीबाग स्थित बड़कागांव के विश्रामपुर पुल पर मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो ने शुक्रवार को साफ-सफाई कराई. हर दिन इस पुल के रास्ते करीब 50 हजार लोग सफर करते हैं. पुल पर बालू और जल जमाव के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी. इससे पुल की स्थिति जर्जर हो रही थी. इस पुल से नयाटांड़, चोपदार बलिया, तलसवार, नापो, उरीमारी, आंगो आदि के ग्रामीण सफर करते हैं. इस पुल को क्षेत्र का लाइफलाइन कहा जाता है. इसे नयाटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो ने जेसीबी मशीन और दो मजदूर लगाकर साफ-सफाई कराई. वहीं अजीत ने पंचायत सचिवालय के समीप संचालित बाजार का समतलीकरण करा किसानों के बैठने लायक बनाया. समतलीकरण होने से किसानों ने खुशी जाहिर की है. अब किसानों को साग सब्जी बेचने में सहूलियत होगी. अजीत ने बताया कि पुल पर हमेशा बालू गिर जाता है. इस कारण बरसात में जलजमाव हो जाता है. पिछले साल भी 15 मजदूर लगाकर पुल की साफ-सफाई कराई थी. इसे भी पढ़ें :बन्ना">https://lagatar.in/bannas-emergency-secretary-alleges-saryu-rais-name-to-be-removed-from-the-fir/">बन्ना

के आप्त सचिव ने एफआईआर से सरयू राय का नाम हटवाने का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही