Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीर्थ यात्रा पर निकले बड़कागांव के श्रद्धालु की मौत, टिकरीटांड़ में शोक की लहर

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड की तलसवार पंचायत के टिकरीटांड़ निवासी मानकी साव (65 वर्ष) की मौत तीर्थयात्रा के दौरान हो गई. वह गंगा सागर एवं जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा पर थे. शुक्रवार की सुबह टाटानगरी शहर में उनकी मौत हो गई. उसके बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया. अग्नि संस्कार बड़े पुत्र परमेश्वर साव ने किया. उन्होंने 10 जनवरी को गंगा सागर की यात्रा प्रारंभ की थी. शुक्रवार को यात्रा खत्म होने वाली थी, लेकिन उसी दिन उनका निधन हो गया. उनके निधन से गांव में मातम पसर गया. मानकी साव के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र, तीन बेटियां समेत अन्य सदस्य हैं. उनके निधन पर जीतेंद्र कुमार साव, देवनरायण साव, रंजीत साव, कुलदीप साव, नरेश साव, सुरेंद्र साव, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, उगन साव, संजय साव, सोना साव, बालो साव आदि ने शोक जताया है. इसे भी पढ़ें: केंद्रीय">https://lagatar.in/central-leadership-will-announce-nda-candidate-in-ramgarh-by-election-deepak-prakash/">केंद्रीय

नेतृत्व करेगा रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की घोषणा : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही