Search

 
 
 

बड़कागांव : महुदी गांव पहुंचा झुंड से बिछड़ा हाथी, फसलों को रौंदा, घरों को किया ध्वस्त

 
Barkagaon : बड़कागांव की कांडतरी पंचायत में झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने महुदी निवासी निरासो देवी के मकान को ध्वस्त कर एक ड्राम चावल और 50 किलो चोकर चट कर गया. हाथी लगभग पांच बजे शाम को जंगल से नीचे गांव में चला आया और फसलों को रौंद डाला. ग्रामीणों ने मशाल जला कर व ढोल बजाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया. हाथी ने महुदी राणा टोली के कृष्णा प्रसाद, राजेश कुमार मेहता आदि की फसलों को बुरी तरह से रौंदकर हजारों रुपए की क्षति पहुंचाई. पंचायत प्रतिनिधियों ने निरासो देवी के ध्वस्त घर के लिए मुआवजे की मांग की है. मांग करने वालों में कांडतारी पंचायत के मुखिया पारसनाथ प्रसाद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य खेमलाल राम, झारखंड जंगल बचाव आंदोलन के पूर्व जिला अध्यक्ष रविकांत कुमार महतो, वन संरक्षण समिति के अध्यक्ष मो. नियाज, अहमद रजा, मो हैदर, सीटा भुइयां, गुलाम सरवर, तुलसी महतो, प्रेम महतो, पुनिया देवी, कार्तिक महतो, असीस करमाली, मटन भुइयां आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : खिलवाड़">https://lagatar.in/khilwad-so-far-only-238-players-have-been-registered-on-the-johar-portal/">खिलवाड़

: जोहार पोर्टल पर अब तक मात्र 238 खिलाड़ियों का ही पंजीयन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही