Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव- झारखंड इंटर कॉलेज में छाया होली का खुमार, उड़ने लगे रंग-गुलाल

Barkagaon: हजारीबाग जिला के बड़कागांव में झारखंड इंटर कॉलेज में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई दी गई. इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव और संचालन शमशेर अंसारी ने किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव ने 12वीं के सभी विद्यार्थियों को कलम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर टिकाए रखना है, सफलता एक दिन जरूर मिलेगी. शिक्षकों ने भी सभी को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. इस मौके पर महाविद्यालय के सचिव श्यामसुंदर तिवारी, शिक्षक शमशेर अंसारी, रंजीत कुमार, मोहम्मद मुदस्सर, किरण कुमार, सत्यनारायण कुमार, अजय पटेल, विनोद साव, वीरेंद्र कुमार, हुलास देवी, कृति कुमारी, बुलबुल, सुप्रिया, सुफिया, नाजरीन, अमरदीप, विवेक, राजू, आफताब, जिसान, नाहिद, माही, रसिया, सदफ, सरवरी, तानिया समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-student-missing-from-home-to-study-tuition-family-upset/">चक्रधरपुर

: ट्यूशन पढ़ने घर से निकला छात्र लापता, परिजन परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही