Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव : नई रामसागर बस्ती में लगा नया ट्रांसफार्मर, करीब 150 घरों में आयी बिजली

Advertisement
Advertisement
Barkagaon : बड़कागांव के प्रेम नगर स्थित रामसागर बस्ती में शनिवार को 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा. इसका उद्घाटन विधायक अंबा प्रसाद, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी मो. तबस्सुम एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने किया. तत्पश्चात लगभग डेढ़ सौ से अधिक घरों में बिजली आने से ग्रामीणों मे हर्ष और उत्साह देखा गया. बड़कागांव प्रखंड के सोनबरसा, डाड़ी, चुरचू के विस्थापित ग्रामीण एवं बड़कागांव के लोग घर बनाकर रामसागर क्षेत्र में रह रहे थे. यहां दो वर्षों के अंदर बड़ी बस्ती बन गई. बिजली कनेक्शन नहीं था. इसे भी पढ़ें :गुरु">https://lagatar.in/guru-nanak-sevak-jatha-distributed-bags-among-school-children/">गुरु

नानक सेवक जत्था ने स्कूल के बच्चों के बीच किया बैग वितरण

मौके पर ये रहे मौजूद

ग्रामीणों के सहयोग और विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर विद्युत विभाग ने इस नई बस्ती में बिजली के खंभे एवं तार जोड़कर बिजली बहाल कर दी. इस गांव में बिजली नहीं रहने कारण क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ था. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व वार्ड सदस्य रीता वर्मा, सुरेंद्र सोनी, विवेक सोनी, प्रेम नाथ साहू, धनेश्वर साव, मुनेश सोनी, मोहम्मद मजहर अली, दिलीप राणा, प्रदुम शाह, रंजीत कुमार, सुषमा देवी, सुषमा गुप्ता, सीता देवी, किरण कुमारी, माला मिश्रा, सुजीत समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-blue-stone-laden-tractor-seized-worth-5-lakhs-driver-arrested/">कोडरमा

: 5 लाख मूल्य के ब्लू स्टोन लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही