Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव : समाज के लोगों ने देवी स्थानों को कराया अतिक्रमण मुक्त

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड की साढ़ पंचायत के शिवाडीह में समाज के लोगों ने रविवार को देवी स्थानों को अतिक्रमणमुक्त कराया. लोगों ने पहले गांवा देवी सरैय स्थल और फिर गड़ौत स्थल गढ़वा के आसपास के अतिक्रमण को हटाया. इन धार्मिक स्थलों का चयन शिवाडीह में समाज के पूर्वजों ने किया था. सभी देवी स्थान धीरे-धीरे अतिक्रमण से घिर गया था. सभी ग्रामीणों ने विचार-विमर्श और आपसी सहमति से आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग से इन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. समाजसेवी सह ग्राम अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद ने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी देश और समाज की तस्वीर बदलने में सक्षम होते हैं. बुजुर्गों के अनुभव से ही परिवार, समाज और देश की पहचान बनती है. देवी-देवता के स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने में तलसवार निवासी अमीन विष्णुदेव राणा ने भी अपना योगदान दिया. मौके पर शिवाडीह ग्राम के सचिव अजीत प्रसाद, कोषाध्यक्ष राम लखन प्रसाद, टोला प्रभारियों में अरुण कुमार महतो, वीरेंद्र प्रसाद दांगी, धनंजय प्रसाद धीरज, संतू कुमार, भानू प्रताप त्रिदेव, रामविलास भारती, कुमुद कुमार, नरेश महतो, शुकुल देव प्रसाद, रंजीत प्रसाद, कृष्ण दयाल महतो, विनोद प्रसाद, तुलसी कुमार कुशवाहा, शंभू सोनी, विकास सोनी, रणधीर सोनी, सुजीत सोनी, नागेश्वर कुमार अशोक चौधरी, कीर्तन सोनी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पिकनिक">https://lagatar.in/death-shivam-a-young-man-who-went-on-a-picnic-father-alleges-that-friends-pushed-him-to-death/">पिकनिक

गए युवक शिवम की मौत, पिता का आरोप – दोस्तों ने कर दी फॉल से धकेल कर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही