Search

 
 
 

बड़कागांव : टाइल्स लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, मजदूर की मौत

 
चपेट में आया कोयला लदा हाइवा, मुआवजे की मांग के लिए 10 घंटे सड़क जाम, लाखों का नुकसान Barkagaon : बड़कागांव थाना क्षेत्र के हजारीबाग बुढ़ना घाटी में शुक्रवार को टाइल्स लदा 22 चक्का आरजे 19जीएफ-5413 ट्रेलर गाड़ी तीखी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. इधर दूसरी ओर से एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना से कोयला लेकर बानादाग जा रहा हाइवा 14 चक्का वाहन जेएच-02बीके 6864 चपेट में आ गया. इसमें ट्रेलर के झटके से हाइवा न्यूट्रल हो कर पीछे 50 मीटर पहाड़ी से टकरा कर रुक गया. इससे हाइवा का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से दबे चालक को निकाल कर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया. ट्रेलर में चार महिला व चार पुरुष मजदूर सवार थे. इसमें एक मजदूर तिलेश्वर रजक गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-dead-body-of-the-migrant-laborer-reached-the-native-village-the-atmosphere-became-inconsolable/">हजारीबाग

: प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, गमगीन हुआ माहौल

हाइवा चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

वहीं घटना में हाइवा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीन लोगों को मामूली चोट आई है. ट्रेलर राजस्थान से हजारीबाग होते हुए केरेडारी जा रहा था. हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियां रोक कर मुआवजे की मांग करने लगे. लगभग 10 घंटे तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद रहा. इस कारण कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी ने मृतक के परिजन को छह लाख रुपए आर्थिक सहयोग देने की बात कही. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-elderly-dies-due-to-drowning-in-usri-river/">गिरिडीह

: उसरी नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही