Search

 
 
 

बड़कागांव : हथियार लहराता युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा जब्त

 
Barkagaon: बड़कागांव पुलिस ने हरली में हथियार लहराते युवक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल हरली महावीर मंदिर के पास 28-29 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार निकाल कर लहरा रहा है. साथ ही आस-पास के लोगों को डरा-धमका रहा है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले जब हथियार लहरा रहे युवक ने पुलिस को देखा, तो वह भागने लगा. उसने अपना नाम पवन कुमार और पिता का नाम बालेश्वर महतो बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 209/23 दिनांक 29.06.2023 धारा 25(1-b)a/ 26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/bakrid-festival-celebrated-with-simplicity-in-the-mosques-of-palamu/">पलामू

के मस्जिदों में सादगी के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही