संस्कृति कुमारी को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार संस्कृति कुमारी को मिला. डीएवी कोयला नगर में स्केटिंग की भी प्रतियोगिता हुई. जिसमें मोहम्मद सब्बिल को रजत पदक मिला. अंडर 14 बालक वर्ग में अंश कुमार सिंह को वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. आर्यन कुमार, आयुष कुमार, अंश कुमार सिंह, रितेश कुमार, आदित्य राय को स्वर्ण, अक्षत शौर्य भारद्वाज को रजत पदक मिला. अंडर 17 बालक वर्ग में आदित्य सिंह को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया. आदित्य सिंह को स्वर्ण, ऋषभदेव प्रसाद को रजत एवं कुमार गौरव को कांस्य पदक मिला. अंडर 17 गर्ल्स में रक्षा रानी को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया. डीएवी वी बरकाकाना को अंतर 14 वर्षीय वर्ग में ओवरआल चैंपियनशिप मिला. अंडर 17 बालिका वर्ग को चैंपियनशिप ट्रॉफी मिली. अंतर 19 वर्ग की बालिका वर्ग में डीएवी वी बरकाकाना की बच्चियों को उपविजेता का खिताब मिला.कबड्डी की प्रतियोगिता हजारीबाग में हुई
कबड्डी की प्रतियोगिता हजारीबाग में आयोजित की गई. जिसमें बालिकाओं ने उपविजेता के रूप में अपना परचम लहराया. जूडो की प्रतियोगिता डीएवी पुनदाग में हुई. जिसका परिणाम अभिषेक जार्ज को जूडो के विशेष खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया. डीएवी बरकाकाना के बच्चों ने उपविजेता के रूप में अपना परचम लहराया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने कहा कि डीएवी बरकाकाना डीएवी सीएमसी के उस लक्ष्य को अपना आदर्श मानता है, जिसमें ओलंपिक खेलों में डीएवी संस्थानों में पढे हुए छात्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-met-amit-shah-discussion-in-political-circles-presidents-rule/">पश्चिमबंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन ! [wpse_comments_template]
Leave a Comment