Search

 
 
 

बरकाकाना ने पतरातू को 27 रनों हराकर अंबेडकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 

बरकाकाना में इंटर डिपार्टमेंटल डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

Ramgarh : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन बरकाकाना के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम में आठ दिवसीय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ट्रॉफी - इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट पर वैगन डिपार्टमेंट बरकाकाना की टीम ने कब्जा जमा लिया. टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों से कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट पतरातू तथा कैरिज एंड वैगन डिपार्टमेंट बरकाकाना की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बरकाकाना ने पतरातू को 27 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर बरकाकाना की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुये 12 ओवरों में कुल 110 रन बना कर पतरातू के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा. बरकाकाना की ओर से रितेश मुंडा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 14 गेंदों पर 44 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए पतरातू की टीम ने तूफानी शुरुआत की और महज़ दो ओवर में ही 36 रन बना डाले, लेकिन तीन ओवर के बाद से विकेट गिरना शुरू हुआ. बरकाकाना की टीम ने मैच में वापसी करते हुये पतरातू की टीम को 83 रनों पर ही समेट दिया. बरकाकाना की ओर से रंजय सिंह राजपूत ने 2 विकेट तथा मिंटू कुमार ने 3 विकेट लिये. इस तरह बरकाकाना की टीम 27 रनों के भारी अंतर से मैच जीत कर अंबेडकर ट्रॉफी की विजेता बनी. समर्थकों ने मैदान में बम-पटाखे फोड़ कर तथा नाच-गाने के साथ जीत का जश्न मनाया. मैच में अंपायर की भूमिका उत्तम सिंह और चंद्रदेव कुमार ने निभाई, जबकि मैच का आंखों देखा हाल अमर सिंह और केएन सिंह सुना रहे थे.

रामगढ़ मीडिया इलेवन व बरकाकाना रेलवे कंट्रोल डिपार्टमेंट के बीच फ्रेंडली मैच

फाइनल मैच के पहले रामगढ़ मीडिया इलेवन तथा बरकाकाना रेलवे कंट्रोल डिपार्टमेंट के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया. इसके तुरंत बाद महिला रेल कर्मियों की ओर से एक “शो मैच” का आयोजन किया गया. इसका आनंद भारी संख्या में दर्शकों ने उठाया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि मंडल यातायात प्रबंधक कुमार अंकित ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि जो स्टेडियम कुछ महीनों पहले घास तथा झाड़ियों से भरा था, उसका कायाकल्प करना तथा वहां डे-नाइट क्रिकेट करवाना एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने भविष्य में ऐसे ही आउटडोर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने तथा जागरुकता पैदा करने के लिए तमाम लोगों को धन्यवाद दिया. वहीं विशिष्ट अतिथि प्रभात कुमार वर्मा एएसटीई तथा एमपी महतो, ईसीआरकेयू बरकाकाना शाखा सचिव ने अपने संबोधन में आउटडोर गेम्स के फ़ायदे गिनाए तथा कुमार अंकित के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की. मौक़े पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव अमर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, उपाध्यक्ष केएन सिंह तथा सह-उपाध्यक्ष विवेक कुमार, ईसीआरकेयू शाखा सचिव एमपी महतो आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-gives-ticket-to-sameer-mohanty-from-jamshedpur-seat/">जमशेदपुर

सीट से झामुमो ने समीर मोहंती पर खेला दांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही