Search

 
 
 

छड़ हेराफेरी कर बेचने वाले तीन लोगों को बरकाकाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ramgarh : बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश ने अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर सरिया टपाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. ओपी प्रभारी शशि प्रकाश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 15-20 दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि हेहल निवासी शुभम सिंह रात में सरिया लोड ट्रक ट्रेलर गाड़ी से सांठगांठ बनाकर चोरी छुपे जगह बदल-बदल कर सरिया की हेराफेरी करता है और उसे छुपा कर रखता है. मौका मिलने पर घुटूवा स्थित कलाम के सीमेंट दुकान मेसर्स कलाम इंटरप्राइजेज एवं कभी-कभी सीधे पार्टी को बेचता है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर शुभम सिंह चोरी का सरिया को ब्लू रंग के डाला टेंपो में लोड कर घुटूवा स्थित कलाम सीमेंट दुकान पहुंचाने के लिए निकाला है. ओपी पुलिस ने छापामारी कर शुभम सिंह पिता जलेश्वर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह हेहल निवासी, अब्दुल कलाम पिता जलील मियां आमबाटांड निवासी, गुड्डू कुमार पिता स्व. पहलाद महतो दो नंबर गेट निवासी को सरिया सहित गिरफ्तार किया तथा पतरातू बरकाकाना थाना कांड संख्या दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर जेल भेज दिया. इस छापेमारी अभियान में बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, अफजल अंसारी, मोहम्मद शराफत, प्रदीप कुमार तिग्गा इत्यादि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दुर्घटना">https://lagatar.in/on-the-death-of-policemen-in-an-accident-the-relatives-will-get-an-insurance-amount-of-rs-50-lakh/">दुर्घटना

में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही