Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकाकाना पुलिस ने आधा किलो गांजा के साथ दो को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: बरकाकाना ओपी पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ पतरातू डा. विरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बरकाकाना मस्जिद मोहल्ला में छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में गांजा के साथ आरिफ खान और टेंपू चालक महफूज आलम को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से लगभग आधा किलो गांजा और  लगभग 4 हजार रुपया बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें-  अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/international-yoga-day-pm-modi-launches-m-yoga-app-will-be-able-to-learn-yoga-in-different-languages/92717/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस : पीएम मोदी ने M-Yoga एप किया लॉन्च, अलग-अलग भाषाओं में सीख सकेंगे योग

लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी

बताया जाता है कि बरकाकाना पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि एक घर से अवैध तरीके से नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई. इसके बाद त्वरित करवाई करते हुए एसडीपीओ पतरातू के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापामारी की गई और आधा किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. [caption id="attachment_93299" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/1-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद के साथ आरोपी आरिफ की फोटो[/caption] मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आरिफ खान झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस आईटी एंड सोशल मीडिया का ऑर्डिनेटर है. आरिफ की कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मंच पर तस्वीर भी है. आरोपी की तस्वीर इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, ममता देवी और बादल पत्रलेख जैसे कई बड़े नेताओं के साथ है. इन तस्वीरों को सोशल साइट पर भी देखा जा सकता है. [caption id="attachment_93300" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/2-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इरफान अंसारी के साथ आरोपी आरिफ की फोटो[/caption] इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/education-department-clerk-accused-of-wifes-murder-was-arrested-by-ranchi-police-from-peg/92680/">रांची

में पत्नी की हत्या का आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क खूंटी से गिरफ्तार पूछताछ में इस धंधे में शामिल कई लोगों के नाम सामने आए हैं. इसे लेकर बरकाकाना पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. बरकाकाना ओपी प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नशीले पदार्थ बेचने की सूचना मिल रही थी. इस पर करवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें- थोक">https://lagatar.in/there-is-a-ruckus-in-ruling-parties-to-capture-wholesale-liquor-business/92849/">थोक

शराब कारोबार पर कब्जे के लिए सत्ताधारी दलों में झकझूमर, रांची से दिल्ली तक चल रही लॉबिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही