Search

 
 
 

बरकट्ठा : मां शारदीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने जयनंदन और हुलास बने सचिव

 
Barkattha : हजारीबाग स्थित बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेलकप्पी स्थित शिवमंदिर प्रांगण में मां शारदीय दुर्गा पूजा शोभा समिति की बैठक महेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से पूजा समिति के अध्यक्ष जयनंदन पांडेय, सचिव हुलास नायक, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय, उप कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडेय और उपसचिव दशरथ राम बनाए गए. वहीं शोभा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी, सचिव अनुज कुमार पांडेय, उपसचिव चंदन पांडेय, कोषाध्यक्ष जयराज पासवान और उपकोषाध्यक्ष रिंकू माली का चयन किया गया. संचालन नंदकिशोर ठाकुर ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने एवं शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी चंद्रकांत पांडेय, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार पांडेय, जीतन पांडेय, धनी साव, भुनेश्वर सोनी, हेमलाल पासवान, सय्यनंदन पांडेय, हीरालाल सोनी, नरेश पांडेय, ईश्वर राम, जगदीश नायक समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/kudmi-community-will-start-rail-take-roko-movement-again-from-september-20-in-three-states-including-jharkhand-sheetal/">झारखंड

समेत तीन राज्यों में 20 सितंबर से फिर रेल टेक रोको आंदोलन करेगा कुड़मी समाज : शीतल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही