Search

 
 
 

बरकट्ठा : विहिप-बजरंग दल की प्रांतीय बैठक को लेकर चर्चा

 
Barkattha : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड कमेटी की बैठक बरकट्ठा में हुई. इसमें सात से नौ जुलाई तक हजारीबाग में होनेवाली प्रांतीय बैठक की तैयारियों पर विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय और संचालन प्रखंड प्रचार-प्रसार प्रमुख धीरज गुप्ता ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे. बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति बैठक के अलावा साहसिक यात्रा पर चर्चा की गई. बताया गया कि प्रांतीय बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. वहीं पूंछ अमरनाथ के लिए कार्यकर्ता साहसिक यात्रा 19 अगस्त को करेंगे और वापसी 28 अगस्त को होगी. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रांत के लोग शामिल होंगे. बैठक में उत्तरी पंचायत अध्यक्ष सुजीत मोदी, अमित अग्रहरि, राज गुप्ता, कुंदन कुमार, प्रभु यादव, सुजल राज, शिलाडीह पंचायात अध्यक्ष मुकेश पांडेय, मंटू पांडेय, सूरजदेव प्रजापति, पवन पांडेय, दीपक पांडेय आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही