Barkattha : बरकट्ठा अंतर्गत बेलकप्पी में स्थापित धार्मिक स्थल सूर्यकुंड धाम में 15वीं वित्त से तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष किशुन यादव और सदस्य प्रेरणा प्रिया ने किया. यह काम 9,11,900 रुपए से होगा. इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि सूर्यकुंड में कई विकास कार्य आने वाले समय में होगा. वहीं जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि सूर्यकुंड का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. जिप सदस्य ने कहा कि सूर्यकुंड के साथ पूरे क्षेत्र के लिए कई योजनाएं पास हुई हैं. यहां नियमित पेयजल, पुल, पुलिया, सड़क, जरूरतमंदों को पेंशन, आवास, सभी विद्यालयों की चहारदीवारी आदि कराई जाएगी. मौके पर समाजसेवी सीके पांडेय, सुरेश कुमार पांडेय, राजू नायक, संतोष पांडेय, रिंकू माली, शेषनाथ सिंह, वीरेंद्र पांडेय, बासुदेव मोदी, संवेदक अशोक कुमार, आशीष पांडेय, सोनू कुमार, आशीष कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87/">धनबाद
के कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया नमन [wpse_comments_template]
बरकट्ठा : सूर्यकुंड धाम में तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास

Leave a Comment