Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकट्ठा : मैट्रिक-इंटर के प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित

Advertisement
Advertisement
सूर्यकुंड धाम में प्रतिभा सम्मान समारोह Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम परिसर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें बरकट्ठा के मैट्रिक-इंटर के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 60% या उससे अधिक अंक से पास किए. कार्यक्रम में आयोजक जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया और जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विधार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और उनकी प्रतिभा को एक नई उड़ान मिलेगी. कार्यक्रम में आईएएस महेंद्र मोदी, जलगुरु सह यूपी के सेवानिवृत्त डीजीपी एचके पाठक, उप कमांडेंट बीएसएफ मेरु, किशुन यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष हजारीबाग, गुणाधर पांडेय सेवानिवृत्त निदेशक सेंट्रल कोल माइंस समेत कई लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/pratibha-28_876-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें :आस्था,">https://lagatar.in/belief-superstition-or-miracle-the-figure-of-shiva-appeared-in-the-simar-tree-worship-began-to-take-place-offerings-began-to-rise/">आस्था,

अंधविश्वास या चमत्कार : सिमर वृक्ष में उभरी शिव की आकृति, होने लगी पूजा-अर्चना, चढ़ने लगा चढ़ावा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही