Search

 
 
 

बरकट्ठा विधायक ने सदन में उठाया डिग्री कॉलेज का मामला

 
Barkattha : बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र के सूर्यकुंड धाम स्थित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन प्रारंभ नहीं करने का मामला झारखंड विधानसभा के सदन में उठाया. कॉलेज के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य का एक वर्ष हो चुका है. जवाब में सरकार ने बताया गया कि डिग्री महाविद्यालय बरकट्ठा के लिए कुल 29 पदों का सृजन किया गया है. कॉलेज भवन के हस्तांतरण के लिए पत्र समर्पित किया गया है. इसके लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की ओर से हस्तांतरण के लिए एक समिति का गठन किया गया है. विश्वविद्यालय के भवन हस्तगत होने के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. इसे भी पढ़ें :सिमरिया">https://lagatar.in/simaria-mla-raised-the-issue-of-lavalong-plus-two-school-in-the-house/">सिमरिया

विधायक ने सदन में उठाया लावालौंग प्लस टू स्कूल का मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही