Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकट्ठा: पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुआ

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कपका स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनी बड़े शहरों के स्कूलों में ही आयोजित होती है. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों को वैज्ञानिक बनने में काफी मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/fraudster-arrested-from-jamui-in-the-name-of-corona-vaccine-verification/">कोरोना

वैक्सीन सत्यापन के नाम पर ठगी करनेवाला जमुई से गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभाएं हैं - निदेशक

संस्थान के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभाएं छुपी हुई हैं. बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक हैं. उन्हें निखारने के लिए संस्थान प्रत्येक वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराता है, ताकि विज्ञान के प्रति इन बच्चों में रुचि जगी रहे. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों, द्वितीय पुरस्कार छठी और तृतीय पुरस्कार कक्षा तृतीय सेक्शन-ए के बच्चों को दिया गया. इससे पहले मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह शिक्षक चंद्रकांत पांडेय, शिक्षक एवं समाजसेवी यमुना प्रसाद, गायक पीयूष पांडेय, कला किरण व विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की शिक्षिका अनुराधा कुमारी, संस्थान के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद और प्राचार्य दिनेश कुमार भारती के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. अतिथियों ने बच्चों की बनाई प्रदर्शनी को देखा.

प्रदर्शनी सफल बनाने में इनका रहा योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्थान के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, प्रबंधक राजेश कुमार यादव, शिक्षक नंदेव कुमार, बैजनाथ कुमार मंडल, प्रकाश कुमार, सीता कुमारी, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, सपना कुमारी, ज्योति भारद्वाज, पवन कुमार पंडित, शंभू कुमार शर्मा, पूनम कुमारी, काजल कुमारी, मानती कुमारी, योगेश कुमार, ललिता कुमारी, रूपेश कुमार पांडेय, विजय प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें -XLRI">https://lagatar.in/xlri-not-only-iq-and-eq-but-sq-is-also-important-in-the-corporate-world-dr-pushp-kumar-joshi/">XLRI

: कॉरपोरेट वर्ल्ड में सिर्फ आइक्यू और इक्यू ही नहीं बल्कि एसक्यू भी है जरूरी : डॉ पुष्प कुमार जोशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही