Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, बाहर-भीतर लगी लंबी कतार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग से जहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का दावा किया जा रहा है, वहीं ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. 19 जून रविवार को अलेप्पी से चलकर ट्रेन धनबाद पंहुची. परंतु स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग के कारण यात्रियों की राह मुश्किल हो गई. चारों ओर भीड़ लग गई. बाहर निकलने में यात्रियों को लगभग 1 घंटा लग गया. कभी-कभी यात्रियों के बीच बेचैनी और अफरा तफरी भी दिखी. [caption id="attachment_335555" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/barikeding-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> निकलें तो निकलें कैसे, बैरिकेडिंग जो है[/caption] यात्री रमेश कर्मकार ने बताया कि लगभग एक घंटा के बाद स्टेशन से बाहर निकल सका. हालांकि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि सभी यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है. ध्यान रखा जा रहा है कि स्टेशन परिसर में कोई उपद्रव न हो, इसी खयाल से ऐसी व्यवस्था की गई है. ट्रेन से उतरने वालों की सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है, फिर भी कई यात्री परेशान दिखे. यह भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/dhanbad-railway-station-barricading-due-to-agneepath-violence-drones-are-being-monitored/">अग्निपथ

हिंसा को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन की हुई बैरिकेडिंग, ड्रोन से रखी जा रही नजर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही