Search

 
 
 

बरवाडीह : आयुष विभाग ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

 
Barwadih, Latehar:  बरवाडीह प्रखंड के गढ़वाटांड आंगनबाड़ी केंद्र के समीप आयुष विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. इसकी अध्यक्षता डॉ. शुभांकुर कुमारी ने की. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. डॉ प्रकाश ने कहा कि कोरोना काल के दौरान शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने व विभिन्न रोगों के निदान में आयुर्वेद के महत्व को दुनिया ने समझा है. आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा से भी असाध्य रोग ठीक किये जा सकते हैं. स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच के उपरांत निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई. शिविर में डॉ शशि शालिनी, डॉ राजीव कुमार, डॉ अंबे, योग शिक्षक रहमत अंसारी व पूजा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-no-respite-from-cold-in-jharkhand-till-20-chances-of-rain-from-12/">झारखंड

में 20 तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 12 से बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही