Search

 
 
 

बरवाडीह बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 
Barwadih (Latehar) : आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बनाये गये कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के दौरान उन्होंने शौचालय, पेयजल व बिजली आदि की स्थिति की जानकारी ली. मतदान केंद्रों के भवन, सड़क, रैंप आदि की भी जानकारी ली. बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने बताया कि प्रखंड प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी तरह तत्पर है. मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को देखा जा रहा है. अगर कोई कमी पाई जाती है तो उसे चुनाव से पूर्व दूर कर लिया जायेगा. मौके पर सुपरवाइजर बलराम सिंह, विजय कुमार (पप्पू) समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही