Search

 
 
 

एक घंटे तक जाम रहा बरवाडीह-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग, परेशान रहे लोग

 
Latehar : अज्ञात जंगली जानवर के हमले से बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क से सटे केचकी पंचायत के सरईडीह के लाली माटी टोला के राजदेव सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अहले सुबह 4:00 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि राजदेव सिंह अपने घर से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन केचकी जा रहा था. इसी क्रम में जंगली जानवर ने उसपर हमला कर दिया. राजदेव सिंह के चीखने-च‍िल्‍लाने पर आसपा के लोग दौड़े और जानवर को भगाया. लोगों ने घटना की सूचना गांववालों को दी और देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई. मामले की सूचना मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को मिली तो उन्होंने यूथ स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह को घटनास्थल पर भेजा. जिसके बाद राजद प्रखंंड अध्यक्ष अली हसन अंसारी और यूथ कांग्रेस स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह के द्वारा वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में घायल युवक को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज क‍िया गया. जंगली जानवर के हमले में युवक के घायल होने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, ज‍िससे ग्रामीणों में आक्रोश है.

नाराज ग्रामीणों ने क‍िया रोड जाम  

नाराज ग्रामीणों ने केचकी चेक नाका के पास एक घंंटे तक बरवाडीह-मेद‍िनीनगर मुख्‍य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह से टेलीफोनिक वार्ता व बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, बीडीओ राकेश सहाय के काफी समझाने-बुझाने के बाद व वन विभाग के सार्थक आश्‍वासन के बाद आक्रोशित लोग माने और जाम हटाया.

क्या कहा- डीएफओ कुमार आशीष ने

इस बाबत जब डीएफओ कुमार आशीष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क‍िस जंगली जानवर ने हमला किया है. फिलहाल पगमार्क मिला है. फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि कौन से जानवर ने हमला किया है. साथ उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत जो भी मुआवजा होगा, पीड़ित परिवार को दिया जाएगा व सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग करेगी व जगह चिन्हित कर ट्रैप कैमरा लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही