Search

 
 
 

बरवाडीह : ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी का कटा पैर, रेफर

 
Barwadih, Latehar: स्थानीय रेलवे स्टेशन के पीछे पीक्यूआरएस रेल लाइन में ड्यूटी के दौरान एक आउटसोर्सिंग रेलकर्मी बंगाली सिंह (54) का एक पैर कट गया. मौजूद रेलकर्मियों ने घायल बंगाली सिंह को बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया. यहां डॉ अनुपमा एक्का और ड्रेसर बबलू सिन्हा ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर एमएमसीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया. डॉ अनुपमा एक्का ने बताया कि बंगाली सिंह के बाएं पैर के पांचों उंगलियां एवं सुपली पूरी तरह कट गया है. सुपली पूरी तरह से कट जाने के कारण काफी खून निकल चुका है. उस जगह की सभी नसे कट चुकी है. वहीं पीडब्लूआई अरुण कुमार ने बताया कि बंगाली सिंह आउटसोर्सिंग रेलकर्मी है और बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. जैनेट्री मशीन का ऑपरेटर है. उन्होंने बताया कि बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पीछे ट्रैक स्लीपर का बेस बना हुआ है. यहां ट्रैक स्लीपर लोड होकर रैक के लिए निकलती है. बंगाली सिंह ट्रैक स्लीपर को लोडिंग कर रहा था इसी दौरान जैनेट्री मशीन का चेन पैर में फस गया और उनका पैर कट गया. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyay-march-modi-government-on-target/">लातेहार

: झामुमो ने निकाला न्याय मार्च, निशाने पर मोदी सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही