Search

 
 
 

बसंत लकड़ा बने जयस के रांची जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जय बिरसा मुंडा आदिवासी युवा संगठन (ज.य.स.) के प्रदेश अध्यक्ष रजनी बाला मुंजनी ने बसंत लकड़ा को रांची जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. रांची के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों ने भी सहमति दी है.
 

Ranchi :  जय बिरसा मुंडा आदिवासी युवा संगठन (ज.य.स.) के प्रदेश अध्यक्ष रजनी बाला मुंजनी ने बसंत लकड़ा को रांची जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. रांची के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों ने भी सहमति दी है. 

 

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कड़वा जी मंडलोई (मध्य प्रदेश), प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर गुलाब सिंह बघेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कन्हैया कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदीप कुमार राम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंगल सिंह मुंडा समेत कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे.

 

 

बसंत लकड़ा की नियुक्ति पर रांची जिला के संगठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है. सभी ने एकमत से उनका स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही