Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत से जेल में मिले बसंत सोरेन, चुनाव और पार्टी संगठन पर हुई बात

Ranchi : गुरूजी के छोटे पुत्र व मंत्री बसंत सोरेन अपने बड़े भाई हेमंत सोरेन से मिलने होटवार जेल पहुंचे. इस दौरान पार्टी महासचिव विनोद पांडेय भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार, हेमंत और बसंत के बीच झामुमो के प्रत्याशी घोषित होने के बाद उभरी नाराजगी, चुनावी रणनीति, 21 अप्रैल को आयोजित न्याय उलगुलान महारैली, इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर उपज रही विवाद पर चर्चा हुई. यहां बता दें कि पिछली दफा जब बसंत बड़े भाई हेमंत से मिले थे तो दो सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हुई थी. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-how-many-land-mafias-were-actioned-against-how-many-were-on-bail/">हाईकोर्ट

ने पूछा- कितने भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई,कितने बेल पर? 

चुनावी रणनीति और प्रत्याशी चयन में चल रही है हेमंत की मर्जी

जानकारी के अनुसार, चाहे इंडिया गठबंधन की चुनावी रणनीति हो या फिर झामुमो के प्रत्याशी का चयन. इन सभी मामलों पर हेमंत सोरेन की मर्जी चल रही है. एक-एक निर्णय हेमंत से सलाह मशविरा करके लिया जा रहा है. खबर है कि 21 की न्याय उलगुलान महारैली की घोषणा भी हेमंत सोरेन के निर्देश पर ही हुआ है. यानि कि हेमंत सोरेन जेल में रहने के बावजूद पार्टी-संगठन और सरकार में पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं. हेमंत की सलाह के बिना कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -डाक">https://lagatar.in/dak-bungalow-pahad-will-now-be-known-as-sarna-pahad-dr-shashibhushan-mehta/">डाक

बंगला पहाड़ अब सरना पहाड़ के नाम से जाना जाएगा : डॉ शशिभूषण मेहता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही