Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने आज गुरुवार को मंत्री बसंत सोरेन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार पहुंचे. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई है. हालांकि इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आयी है. इससे पहले बीते 16 फरवरी को कैबिनेट के विस्तार से पहले बसंत सोरेन होटवार जेल पहुंचे थे. जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था. गौरतलब है कि ईडी ने बीते 31 जनवरी को लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. तब से वो जेल में बंद हैं. [wpse_comments_template]
हेमंत सोरेन से मिलने होटवार जेल पहुंचे बसंत सोरेन
Last Updated: Apr 04, 2024 12:00 AM (IST)