Search

गणतंत्र दिवस पर बहेगी बसंती बयार, झंडोत्तोलन और मां सरस्वती की होगी आराधना

कर्जन ग्राउंड में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मुख्य अतिथि आयुक्त सुबह 9.05 बजे करेंगे झंडोत्तोलन शाम में देशभक्ति गीतों पर झूमेगा हजारीबाग सेना के प्लाटून करेंगे आकर्षक परेड, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाएगा शहर मां सरस्वती की मनोहरी प्रतिमाएं दूधिया रोशनी के साथ विराजेंगी. Hazaribagh : इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर बसंती बयार बहेगी. 26 जनवरी के झंडोत्तोलन के साथ विद्या की आराध्य देवी मां वीणापाणि की भी आराधना होगी. इस मौके पर देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक हजारीबाग में भी दिखेगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर शाम में जहां सरकारी कार्यालय दूधिया और रंग-बिरंगी रोशनी में नहाएंगे, वहीं विभिन्न चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की मनोहरी प्रतिमाएं दूधिया रोशनी के साथ विराजेंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/hhhh-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-it-is-necessary-for-every-person-to-vote-in-nation-building-dc/">पाकुड़

: राष्ट्र निर्माण में हर व्यक्ति के लिए मतदान करना ज़रूरी : डीसी

सेना का परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा

कर्जन ग्राउंड में सुबह 9.05 बजे गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होगा. वहां बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के कमिश्नर चंद्रकिशोर उरांव झंडोत्तोलन करेंगे. सेना के प्लाटून आकर्षक परेड करेंगे. वहीं शाम में देशभक्ति गीतों पर हजारीबाग झूम उठेगा. टाउन हॉल में संध्या 6.30 बजे से चुनिंदे संस्थानों के कलाकार राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत गीत, संगीत और नृत्य की भावभीनी प्रस्तुति देंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/hhh-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

रिहर्सल के दौरान आयुक्त ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर स्थानीय कर्जन ग्राउंड में सेना की मार्चिंग टुकड़ियों ने भाग लिया. मौके पर आयुक्त चंद्र किशोर उरांव, उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने सेना व पुलिस बल के टुकड़ियों के फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सलामी दी. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सेना के सात अलग-अलग बीएसएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस, महिला विंग, एनसीसी तथा होम गार्ड के दस्ते अपनी यूनिफॉर्म और हथियारों के साथ नजर आए. सेना की मार्चिंग टुकड़ियों से लेकर बैंड पार्टी तक ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें: राज्यपाल">https://lagatar.in/latehar-dc-bhor-singh-yadav-honored-by-governor-ramesh-bais/">राज्यपाल

रमेश बैस ने लातेहार डीसी भोर सिंह यादव को किया सम्मानित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/hhh-4-1.jpg"

alt="" width="487" height="658" />

जानिए कहां, कितने बजे और कौन करेंगे झंडोत्तोलन

डीसी रेसिडेंस में सुबह आठ बजे उपायुक्त नैंसी सहाय झंडोत्तोलन करेंगी. उसके बाद शहीद स्मारक में प्रशासनिक अधिकारी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. फिर पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर सुबह 8.30 बजे एसपी मनोज रतन चोथे पुष्प चढ़ाएंगे. आयुक्त कार्यालय में 10 बजे, उपायुक्त कार्यालय में 10.15 बजे, पुलिस लाइन में 10.30 बजे और रेडक्रॉस सोसाइटी में सदर एसडीओ विद्याभूषण 10.40 बजे ध्वजारोहण करेंगे. होमगार्ड कार्यालय में 10.50 बजे झंडोत्तोलन होगा. विभावि में कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव 9.45 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं 9.50 बजे रंगारंग मार्च पास्ट और 10 बजे कुलपति का संबोधन होगा. 10.15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इससे पहले सुबह 8.45 बजे कुलपति आवास में झंडोत्तोलन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp