Search

 
 
 

नोवामुंडी कॉलेज में दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने गुरुवार को नोवामुंडी कॉलेज में `बेसिक लाइफ सपोर्ट` प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया. कुल 95 छात्रों और दो शिक्षकों को `बेसिक लाइफ सपोर्ट` की जानकारी दी गई और प्रशिक्षित किया गया. इन्हें आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार किया गया है. यह प्रशिक्षण डॉ कुशल कुमार साहू, टीएसएफ और डमरूधर महंता, टीएसएफ द्वारा प्रदान किया गया. नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोजीत विश्वास ने टीएसएफ के प्रयासों और पहल की सराहना की. कहा कि यह प्रशिक्षण आपातकालीन देखभाल के मामले में समुदाय को सहायता प्रदान करेगा. इससे पहले महीने में, इसी तरह का एक कार्यक्रम कोटगढ़ हाई स्कूल के पास आयोजित किया गया था जिसमें 62 छात्रों ने भाग लिया था. बता दें कि `बेसिक लाइफ सपोर्ट` प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन की एक पहल है, जो हृदय गति रुकने, दम घुटने और सड़क यातायात दुर्घटनाओं जैसी आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के लिए सभी को सक्षम और सशक्त बनाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-admission-date-extended-in-class-6-of-navodaya-vidyalaya-apply-till-25/">चाईबासा

: नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में एडमिशन की तिथि बढ़ी, 25 तक करें आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही