Search

 
 
 

बासुदेव तिर्की बने आदिवासी लोहरा समाज के जिलाध्यक्ष

 
Simdega :  अनुज कोंडेश्वर राम की अध्यक्षता में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में संपन्न हुई. बैठक में समाज को संगठित करने और एकता बनाये रखने पर बल दिया गया. साथ ही सर्वसम्मति से भाजपा नेता व पाकरटांड़ निवासी वासुदेव तिर्की को लोहरा समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. वहीं  पुराने जिला समिति को भंग करते नया जिला समिति का गठन किया गया. जिसमें वासुदेव तिर्की को जिला अध्यक्ष बनाया गया. जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जिला अध्यक्ष वासुदेव तिर्की ने कहा कि समाज को संगठित करने की आवश्यकता है. हमारा समाज संगठित होगा. तभी हमारे लोगों का विकास होगा. बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व मंत्री विमला प्रधान, जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश साहू, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, संजय ठाकुर , दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, भोला साहू, लाल साहू, नरेंद्र बड़ाईक, रामविलास बड़ाईक, सावित्री देवी, पिंकी प्रसाद, हंसा देवी, नंदिनी दास, कमला कुमारी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही