Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज में बासुकीनाथ समिति ने लोगों को सामूहिक विवाह को लेकर किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): हरिहरगंज में बासुकीनाथ सेवा समिति द्वारा गांव में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. दहेज रहित सामूहिक विवाह के प्रति जागरुकता को लेकर चलाया जा रहा अभियान सोमवार को हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के डेमा, पीपरघाट, पूर्णाडीह, कटैया और वनसप्ती गांव पहुंचा. कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी गुप्ता के नेतृत्व में समिति के सदस्य गांव गये. उन्होंने लोगों को दहेज व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक कर दहेज रहित सामूहिक विवाह में भाग लेने को प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें- लखनऊ">https://lagatar.in/lucknow-todays-show-of-strength-of-united-kisan-morcha-rakesh-tikait-will-be-involved/">लखनऊ

: संयुक्त किसान मोर्चा का आज शक्ति प्रदर्शन, राकेश टिकैत होंगे शामिल          

ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से अवगत कराया

समिति ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से अवगत कराया. सदस्यों ने लोगों के बीच हैंडबिल भी बांटे. सामूहिक विवाह का आयोजन 4 दिसंबर को हरिहरगंज की सीमा से सटे बिहार के कुटुंबा प्रखंड के पीपरा बगाही के सूर्य मंदिर में होना है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन चालू है. वैवाहिक कार्यक्रम का संपूर्ण खर्च समिति वहन करेगी. अभियान में विश्वजीत कुमार, अजय स्वर्णकार, राजेश शौंडीक, विकास विश्वकर्मा, चीकू बाबू उर्फ रवि कुमार और चंद्रशेखर सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/mamta-banerjee-will-meet-prime-minister-modi-said-will-be-discussed-on-many-issues/">प्रधानमंत्री

मोदी से मुलाकात करेगी ममता बनर्जी, कहा-कई मुद्दों पर होगी बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही