Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएयू के स्टूडेंट्स ने बैंगलोर में सीखी बागवानी की तकनीक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ़ हॉर्टिकल्चर, खुंटपानी (चाईबासा) के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के 49 छात्रों के दल ने बैंगलोर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एवं इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चरल रिसर्च तथा बगालकोट स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चरल साइंसेज संस्थानों का भ्रमण किया. छात्रों ने यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के म्यूजियम में कर्नाटक कृषि का इतिहास, कृषि और बागवानी फसलों की उत्पादन प्रणाली, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, लाह एवं मसाला प्रौद्योगिकी को देखा. संस्थान में मसाला प्रौद्योगिकी में उपयोगी उपकरणों, कीड़ा संरक्षण विधि एवं विभिन्न फसलों की विकसित नये किस्मों की जानकारी ली. केन्द्रीयकृत्त नर्सरी में आम किस्म एलफांसो के समानांतर स्पंजी ऊतक के लिए प्रतिरोधी ऐश्वर्य किस्म तथा प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला में केले और एंथुरियम के तकनीकों को जाना. छात्रों ने बगालकोट स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चरल साइंसेज के अनुवांशिक विविधता पार्क में बागवानी फसलों कोकम, सेब प्रजाति के विभिन्न किस्मों, बीज रहित कैरम्बोला, गुलाबी गुदा वाला कटहल, कस्टर्ड सेब, रुद्राक्ष, सपोटा, एवोकैडो एवं अंजीर उत्पादन प्रणाली को देखा. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चरल रिसर्च (आईआईएचआर), हेसरगट्टा में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरबी तिवारी ने संस्थान में संचालित शोध परियोजनाओं की उपलब्धियों, इंटर्नशिप और प्रशिक्षण तथा कुशल बागवानी मूल्य श्रृंखला प्रबंधन को बनाए रखने में बागवानी उत्पाद के लिए बारकोड की तैयारी की जानकारी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/11-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ­­­इसे भी पढ़ें-­­­­ कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-partys-halla-bol-rally-rahul-told-the-public-narendra-modi-is-the-reason-for-inflation-hatred-fear-unemployment-in-the-country/">कांग्रेस

पार्टी की हल्ला बोल रैली : राहुल ने जनता को बताया, देश में महंगाई, नफरत, डर, बेरोजगारी का कारण नरेंद्र मोदी

छात्रों ने फूलों की खेती और ड्रैगन फ्रूट पर चल रहे शोध को जाना

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. टीएम रेड्डी ने छात्र दल को फूलों की खेती, सफेद और बैगनी गुदा वाले ड्रैगन फ्रूट पर चल रहे शोध कार्यक्रमों, हाल ही में विकसित आम किस्म (अर्का सुप्रभात, अर्का नीलांचल केशरी और अर्का उदय), कटहल किस्म (सिंधु और शंकर) अमरूद किस्म (अर्का रेशमी, अर्का पूर्णा), गुलाब, औषधीय और ऐरोमैटिक पौधे (सर्पगंधा, कालमेघ, इंडियन पेनीवॉर्ट, स्टीविया, इंडियन बोरेज, एलोवेरा, स्नैप अदरक, शतावरी, जिमनेमा आदि) के उन्नत तकनीकों की जानकारी दी. छात्रों ने अमरूद में ड्रिप इरिगेशन, ड्रैगन फ्रूट में ट्रेन्चिंग सिस्टम, हाल ही में फ्रूट फ्लाई कंट्रोल के लिए फेरोमोन ट्रैप के विभिन्न मूल्य वर्धित विकसित उत्पाद तथा फलों और सब्जियों के आसमेटिक निर्जलीकरण के माध्यम से सालभर पोषण की उपलब्धता को बनाए रखने की तकनीक को देखा और उसकी बारीकियों को जाना.

भ्रमण में कुल 49 विद्यार्थी हुए शामिल

इस भ्रमण में कॉलेज के दूसरे सत्र 2019-20 के छठे सेमेस्टर के 37 छात्राओं एवं 12 छात्रों सहित कुल 49 विद्यार्थी शामिल हुए. छात्र दल का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन कॉलेज के शिक्षक डॉ अर्केंदु घोष एवं डॉ. अदिति गुहा चौधरी कर रहे हैं. ­­­इसे भी पढ़ें-­­­­ टाटा">https://lagatar.in/former-tata-sons-chairman-cyrus-mistry-dies-in-car-accident/">टाटा

संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही