Search

 
 
 

बीएयू : पशु चिकित्सा महाविद्यालय में डेटा एनालिसिस पर 5 जनवरी से प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
  • बीएयू के शिक्षक और पीजी एवं पीएचडी शोधार्थी लेंगे भाग
Ranchi : रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में 5 से 7 जनवरी तक सैंपलिंग पैकेज फॉर सोशल साइंसेज के प्रयोग द्वारा बेसिक डेटा एनालिसिस विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. इसमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षक, पीजी एवं पीएचडी शोधार्थी भाग लेंगे. बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे. पूर्व शोध निदेशक डॉ डीके सिंह द्रोण विशिष्ट अतिथि होंगे. प्रशिक्षण समन्वयक डॉ नंदनी कुमारी एवं डॉ अबसार अहमद ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को शोध समस्याओं के तार्किक और वैज्ञानिक समाधान को लेकर समर्थ बनायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना (नाहेप) के सहयोग से किया जा रहा है. प्रशिक्षक के रूप में सीआईपी, रांची कृषि महाविद्यालय और रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-andolankari-sangharsh-morcha-celebrated-the-birth-anniversary-of-jaipal-singh-munda/">झारखंड

 आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मनाई जयपाल सिंह मुंडा की जयंती 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही