Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएयू : वीसी ने हॉर्टिकल्चर कॉलेज के छात्रों को एजुकेशनल टूर पर बैंगलुरु रवाना किया

Advertisement
Advertisement
Ranchi कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर के छात्रों को शनिवार को एजुकेशनल टूर के लिए बैंगलुरु रवाना किया. कुलपति ने छात्रों को मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी. कहा कि बागवानी के लिए झारखंड की जलवायु काफी उपयुक्त है. इस क्षेत्र में प्रदेश में काफी संभावनाएं एवं अवसर मौजूद हैं. अपने 5 दिवसीय एजुकेशनल टूर के दौरान छात्र अभिनव एवं लाभकारी तकनीकी का बारीकी से अध्ययन करें. भ्रमण में प्रत्यक्ष देखी गई तकनीकी एवं लाभप्रद जानकारियों को डायरी में कलमबद्ध जरूर करें. देश के राष्ट्रीय संस्थानों का यह भ्रमण छात्रों के लिए बहुउपयोगी साबित होगी.

बैंगलुरु टूर में कॉलेज कुल 49 विद्यार्थी शामिल

इस टूर में कॉलेज के दूसरे सत्र 2019-20 के छठे सेमेस्टर के 37 छात्राओं एवं 12 छात्रों सहित कुल 49 विद्यार्थी शामिल हैं. इस दौरान छात्र यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चरल साइंसेज बगालकोट तथा बैंगलुरु स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चरल साइंसेज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चरल रिसर्च एवं लालबाग बोटनिकल गार्डन में मौजूद विभिन्न उद्यानिक प्रजाति के प्रायोगिक क्षेत्र, अनुसंधान केंद्र एवं लेबोरेटरी का भ्रमण करेंगे. छात्र दल का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन कॉलेज के शिक्षक डॉ अर्केंदु घोष एवं डॉ अदिति गुहा चौधरी करेंगे. इसे भी पढ़ें- 2">https://lagatar.in/a-three-day-fogsy-east-zonal-conference-with-yuva-will-be-organized-in-ranchi-from-september-2-to-4/">2

से 4 सितंबर को रांची में तीन दिवसीय ‘फोग्सी ईस्ट जोनल कॉन्फ्रेंस विथ युवा’ का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही