Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएयू : कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह का कार्यकाल पूरा, दी गई विदाई, अबूबकर सिद्दीकी बने प्रभारी कुलपति

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को उन्हें विदाई दी गयी. उनकी जगह कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी को प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है. इसके लिए राजभवन ने नोटिस जारी किया है. वे नया कुलपति के आने तक प्रभारी कुलपति बने रहेंगे. इससे पहले कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह की विदाई के मौके पर विश्वविद्यालय के अलग- अलग विभागों के प्रोफेसर व पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया. वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके मानवीय गुणों, प्रशासनिक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की चर्चा की. सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.

डॉ ओंकारनाथ सिंह ने विवि को ऊंचाइयों तक पहुंचाया

आनुवांशिकी व पौधा प्रजनन विशेषज्ञ डॉ ओंकारनाथ सिंह ने धान अनुसंधान के क्षेत्र में काफी कार्य किया है. कम संसाधन में बेहतर उपज देनेवाले चावल के कई लोकप्रिय प्रकार विकसित की है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में उन्होंने 19 सितंबर 2020 को पद संभाला था. कोरोना महामारी के दौरान भी शिक्षण, अनुसंधान और शिक्षा के प्रसार कार्य को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाया था. इनके कार्यकाल में कई प्रकार के शोध किए गए. वे विश्वविद्यालय के सभी विभागों में कुछ नया करने में हमेशा लगे रहते थे. छात्रों के साथ- साथ सभी कर्मचारियों से उनका लगाव था. सभी कामों में एक्टिव रहने वालो में से थे. डॉ. ओंकारनाथ सिंह भारत के कई विश्वविद्यालयों में अपना योगदान दे चुके हैं. विभिन्न विश्वविद्यालयों में बतौर प्रोफेसर इनके कामों की चर्चा की जाती है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribute-paid-to-former-advocate-general-anil-sinha-in-bjp-office/">रांचीः

भाजपा कार्यालय में पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही