Search

 
 
 

बीएयू के दैनिक कर्मचारियों को जल्द मिलगा पीएफ सुविधा का लाभ, कर्मचारियों में खुशी

 
Vijay Kumar Ranchi : कांके स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (बीएयू) के दैनिक कर्मचारियों को जल्द की पीएफ सुविधा का लाभ मिलने वाला है. पीएफ का लाभ बीएयू के 754 दैनिक मजदूरों को मिलेगा. दैनिक कर्मचारियों का संघ इसकी मांग पहले से कर रहा था. पीएफ का लाभ मिलने की सूचना के बाद दैनिक कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है. दैनिक मजदूर संघ के अध्यक्ष बीएन झा ने बयान जारी करते हुए कहा कि 1999 से जारी आंदोलन अब रंग लाने वाला है. इसके लिए कर्मचारी संघ ने लंबी लड़ाई लड़ी है. पीएफ कार्यालय से लेकर हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया है. तब जाकर ये सुविधा कर्मचारियों को मिलने वाली है.

आयुक्त ने 2017 से पीएफ देने का आदेश दिया है- बीएन झा

बीएन झा ने कहा कि बीएयू में कार्यरत मजदूरों को भविष्य निधि का लाभ नहीं मिल रहा था. इस पर क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के समक्ष मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद आयुक्त ने 2017 से पीएफ देने का आदेश दिया. इस पर प्रबंधन ने मजदूरों से उसका अंशदान काटना शुरू कर दिया. लेकिन इसका भुगतान प्रबंधन नहीं कर रहा था. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-farewell-ceremony-kovind-said-parties-should-rise-above-party-politics-in-national-interest-see-photos/">राष्ट्रपति

का विदाई समारोहः बोले कोविंद- राष्ट्रहित में दलगत राजनीति से ऊपर उठें पार्टियां, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही