Lagatar Desk : बिग बॉस मलयालम 8 में इन दिनों कंटेस्टेंट नेहा फातिमा और संतोष राज के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा में बनी हुई हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर अब नेहा के परिवार ने भी नाराजगी जाहिर की है.
लिल्लाह ! बिंग बॉस मलयालम में "नेहा फातिमा" के माता-पिता अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए शो में आए, क्योंकि उसने एक "हिंदू" प्रतियोगी संतोष राज को "प्रपोज" कर दिया था । अगर यही काम किसी "हिंदू" माता-पिता ने किया होता तो देश भर के तमाम सेक्यूलर और लिबरांडू इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना दिए होते ! .
— Er. Rajesh Singh (@Kumar1975Rajesh) November 1, 2026
शो के हालिया एपिसोड में नेहा के माता-पिता पहुंचे और उन्होंने अपनी बेटी से भावुक अपील करते हुए शो बीच में छोड़कर घर लौटने को कहा. इस दौरान नेहा की मां भावुक हो गईं और उन्होंने बेटी को समझाया कि वह अपनी भावनाओं में उलझकर अपना खेल खराब कर रही है.
पिता ने पूछा- नेहा, क्या तुम्हें हमारी याद आती
शो के वायरल हो रहे एपिसोड में होस्ट मोहनलाल ने स्टेज पर नेहा के माता-पिता का स्वागत किया. इसके बाद नेहा के पिता ने अपनी बेटी से भावुक सवाल किया. उन्होंने कहा, नेहा, क्या तुम्हें हम याद हैं ,हमें तो लगता है कि तुम्हें हमारी याद भी नहीं आती होगी. पिता की यह बात सुनकर माहौल भावुक हो गया. इसके बाद नेहा की मां ने भी अपनी बात रखी और बेटी को समझाने की कोशिश की.
नेहा की मां ने माइक संभालते हुए रोते हुए मलयालम में बेटी से कहा कि शो में बाकी सभी लोग अपना खेल खेल रहे हैं, लेकिन वह अपनी भावनाओं में उलझकर रह गई है. उन्होंने कहा, लोग तुम्हारा इस्तेमाल कर रहे हैं. तुम वही खेल खेल रही हो, जिसके लिए हमने तुम्हें मना किया था.
तुम किसी उम्मीद में बैठी हो, है ना तुम्हारे इस दर्द को मैं तुमसे 100 गुना ज्यादा महसूस कर रही हूं. मां की इस भावुक अपील से नेहा के सामने परिवार की चिंता साफ नजर आई.
दरअसल, 21 वर्षीय नेहा फातिमा और 35 वर्षीय संतोष राज के बीच बढ़ती नजदीकियां इस पूरे विवाद की वजह बताई जा रही हैं. शो में नेहा को उस समय काफी दुख हुआ, जब उसे पता चला कि संतोष दूसरी कंटेस्टेंट वेदांगी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं.इसके बाद नेहा ने संतोष के सामने अपनी भावनाएं जाहिर कर दीं. उसने कहा कि वह शो खत्म होने के बाद भी संतोष के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती है.