Search

 
 
 

BB OTT 2 फेम आशिका भाटिया के पिता का निधन, इंस्टा पर फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

 
LagatarDesk :  बिग बॉस ओटीटी 2 फेम, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया के पिता राकेश भाटिया का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर इमोशनल नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो अपने पिता राकेश भाटिया के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आई एम सॉरी. लव यू पापा. RIP के साथ हाथ जोड़ने वाला और सैड वाला इमोजी भी डाला है. आशिका के पिता की मौत कैसे हुई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-25.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-981378" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं आशिका 

आशिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शो जैसे "परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी", "कुछ रंग प्यार के ऐसे भी" और "एमएक्स टकाटक फेम हाउस" में काम किया है. आशिका बिग बॉस ओटीटी 2 में भी नजर आयी थीं, जिसको सलमान खान ने होस्ट किया था. हालांकि वह यह शो नहीं जीत पायीं.  विवादास्पद रियलिटी शो को यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीता था. आशिका ने सलमान के साथ 2015 के पारिवारिक ड्रामा "प्रेम रतन धन पायो" में भी काम किया है. सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने हीरो की बहन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल भी नजर आये थे.

मुंबई में अपनी मां के साथ रहती है आशिका 

बता दें कि आशिका भाटिया का जन्म 15 दिसंबर 1999 को गुजरात के सूरत में हुआ था. पिता का सूरत में एक बिजनेस था. जबकि मां सूरत में ही एक सैलून चलाती थीं. आशिका के माता-पिता का बहुत पहले तलाक हो चुका था. उन्होंने बताया था कि बेटी की परवरिश में दोनों की तल्खी कभी आड़े नहीं आयी थी. फिलहाल आशिका मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं. वह अपनी मां के काफी करीब हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही