Search

 
 
 

BB20 Weekend Ka Vaar :  सलमान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास,आम्रपाली दुबे से पूछे तीखे सवाल

Lagatar Desk :  सलमान खान ने स्काउट और यंग डीएसए को उनके बड़बोलेपन, धमकियों और लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई.सलमान ने कहा कि वो जो भाषा और बर्ताव कर रहे हैं, उसे हर उम्र के लोग देखते हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार  में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई और नए वाइल्ड कार्ड सदस्यों का स्वागत किया. शो में एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल धुल की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई.

 

 

 

स्काउट ओपी और यंग डीएसए को फटकार

सलमान खान ने स्काउट और यंग डीएसए को उनके बड़बोलेपन, धमकियों और लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई.सलमान ने कहा कि वो जो भाषा और बर्ताव कर रहे हैं, उसे हर उम्र के लोग देखते हैं.

 

 

काजी तौकीर का मुद्दा

सलमान खान ने काजी तौकीर का साथ दिया और स्काउट द्वारा काजी को प्लेट देने के तरीके पर आपत्ति जताई. डेंगू से रिकवर कर रहे काजी को लेकर सलमान ने उनकी तारीफ भी की. इसके अलावा, काजी को 'पापा काजी' कहकर हल्के-फुल्के अंदाज में चिढ़ाया भी गया.

 

सलमान ने किए अम्रपाली से तीखे सवाल

सलमान खान आम्रपाली दुबे से उनके गेम और दोहरे रवैये को लेकर कई तीखे सवाल किए.उन्होंने आम्रपाली से पूछा कि वह अपने फैसलों और जजमेंट में कंसिस्टेंट क्यों नहीं रहती हैं और उनके बयानों में दोहरा रवैया क्यों दिखता है.

 

लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर उठाए सवाल

सलमान खान ने लव गिल और स्काउट के बीच की नजदीकियों और उनके भाई-बहन वाले रिश्ते पर सवाल उठाए थे. सलमान खान ने बातचीत के दौरान लव गिल से पूछा था कि क्या उनका कोई छोटा भाई है और क्या वह भी इस तरह का फिजिकल टच करता है.

 

इसके जवाब में लव गिल ने कहा था कि हां छोटा भाई है और भाई-बहनों में ये सब चलता है. इस पर सलमान खान ने कहा था, ठीक है, जब फिजिकल टच से आपको कोई प्रॉब्लम नहीं है, तो फिर मैं क्या बोलूं और फिर उन्होंने आम्रपाली की तरफ इशारा करते हुए तंज कसा था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही