London : दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में आयकर छापे के बीच बीबीसी का आधिकारिक बयान सामने आया है. ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक बीबीसी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय आयकर विभाग के अधिकारी नयी दिल्ली और मुंबई स्थित उसके कार्यालयों में हैं तथा वह उनके साथ पूरा सहयोग कर रहा है. अधिकारियों ने नयी दिल्ली में बताया कि आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में ऑपरेशन चलाया. बीबीसी द्वारा दो भाग वाले वृत्तचित्र "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" प्रसारित किए जाने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई है.
The Income Tax Authorities are currently at the BBC offices in New Delhi and Mumbai and we are fully cooperating. We hope to have this situation resolved as soon as possible.
— BBC News Press Team (@BBCNewsPR) February">https://twitter.com/BBCNewsPR/status/1625424560735637505?ref_src=twsrc%5Etfw">February
14, 2023
भारतीय अधिकारियों के साथ हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं
बीबीसी के प्रेस कार्यालय ने ट्वीट किया, आयकर अधिकारी इस समय नयी दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीबीसी के वित्त विभाग में अकाउंट के कुछ दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है. बीबीसी दिल्ली का कार्यालय राष्ट्रीय राजधानी के केजी मार्ग पर स्थित है. सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन सीज कर लिए गए थे. वित्त विभाग में रखे कंप्यूटर को भी स्कैन किया गया.
बीबीसी ने कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा
इस कार्रवाई के बाद बीबीसी ने दोपहर की शिफ्ट वाले अपने कर्मचारियों को दफ्तर आने से मना किया और वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा है. बीबीसी की ओर से गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री `इंडिया: द मोदी क्वेश्चन` रिलीज करने के कुछ हफ्ते बाद आईटी की कार्रवाई की गयी है.
इसे भी पढ़ें – इनकम">https://lagatar.in/bjp-on-income-tax-raid-bbc-worlds-most-corrupt-and-rubbish-corporation/">इनकम
टैक्स रेड पर बोली BJP – BBC दुनिया की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन [wpse_comments_template]
टैक्स रेड पर बोली BJP – BBC दुनिया की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन [wpse_comments_template]
Leave a Comment