Search

 
 
 

बेरमो: महिला मजदूर की गिरने से मौत, 2 लाख मुआवजा का ऐलान

 
Bermo:  गोमिया आइइएल रोड स्थित एक मकान में काम करने के दौरान महिला मजदूर की गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण मकान बनाने वाले के घर पहुँच गए और मुआवजा की मांग करने लगे. बाद में 2 लाख रूपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि मंगलवार को महिला मजदूर ललिता देवी काम करने के दौरान गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के इलाज के लिए गोमिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजन व अन्य लोग बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर आइइएल रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के समीप शव के साथ पहुंचे और संबंधित ठेकेदार से मुआवजे की मांग करने लगे. इसे भी पढ़ें-15">https://lagatar.in/pintu-rana-a-reward-of-15-lakhs-three-naxalites-including-wife-karuna-surrendered/">15

लाख का इनामी पिंटू राणा, पत्नी करुणा समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/nnnn-5.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

वार्ता के बाद मुआवजा का ऐलान

सूचना मिलते ही बीडीओ कपिल कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक महतो सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. इस दौरान बीडीओ ने इस मामले में समझौता कराया.  तय किया गया कि मृतक के परिजनों को संबंधित ठेकेदार दो लाख रुपए मुआवजा देगा. वहीं बीडीओ ने मृतक के पैतृक गांव नेरकी के प्रखंड कार्यालय विष्णुगढ़ के बीडीओ से बात कर मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ सहित अन्य लाभ दिलाने की बात कही. इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृतका विष्णुगढ़ प्रखंड के नेरकी गांव की रहने वाली थी. उसके परिवार में दो पुत्री और बूढ़ी सास है. मौके पर पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो, सरयू पटेल, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, गोमिया मुखिया बलराम रजक, नेरकी मुखिया प्रभु गंझू, कुलदीप रविदास, पंसस हरि सिंह, श्यामसुंदर महतो, दशरथ महतो, अरुण यादव, राजकुमार प्रसाद उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-newborn-dies-during-delivery-nurse-in-custody/">कोडरमा:

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, नर्स हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही