Search

 
 
 

BBMKU: पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में अमीन की पढ़ाई इसी सत्र से

 
Dhanbad: पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज और बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में इसी सत्र से अमीन की पढ़ाई शुरू होगी. जबकि एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में अगले सत्र से अमीन की पढ़ाई शुरू होगी. राज्य सरकार ने बीबीएमकेयू में अमानत की पढ़ाई के लिए इन तीनों कॉलेजों को संबद्धता दी है. पीके रॉय और बीएस सिटी कॉलेज में पढ़ाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. अभी दोनों कॉलेजों में 30 सीट के साथ कोर्स की शुरूआत की जाएगी. इसमें अक्तूबर या नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा. पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीके सिन्हा ने बताया कि कॉलेज में सामान्य व पिछड़ा वर्ग से आने वाले छात्रों का कोर्स फीस 15 हजार रुपए  होगा. एससी और एसटी छात्रों के लिए यह 14 हजार रुपए  होगा. पीके रॉय में यह कोर्स एक वर्ष का होगा. जबकि बीएस सिटी कॉलेज बोकारो के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि अभी इसके सिलेबस पर काम चल रहा है. उनके यहां यह कोर्स छह महीने का होगा. जल्द ही इसके फीस स्ट्रक्चर पर निर्णय कर लिया जाएगा. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में अगले सत्र से कोर्स शुरू किया जाएगा. यह भी पढ़ें : मेला">https://lagatar.in/kolebira-the-painful-death-of-three-youths-returning-after-seeing-the-fair/">मेला

देखकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही