Search

 
 
 

BBMKU: ठहराव भत्ता बढाने की मांग, वीसी को ज्ञापन

 
Dhanbad:  मूल्यांकन कार्य के लिए व्याख्याताओं को विश्वविद्यालय से मिलने वाले ठहराव भत्ता में पिछले 10 वर्षों में वृद्धि नहीं की गई है. अब इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं. पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर ठहराव भत्ता में वृद्धि का आग्रह किया है. बीएसएस महिला कॉलेज के शिक्षक प्रो. डीके झा ने कहा कि महंगाई में वृद्धि हुई है. मुद्रास्फीति की दर बढ़ी है, लेकिन शिक्षकों को 10 वर्ष से चार सौ रुपए का भुगतान किया जाता है. यह नाकाफी है. उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय द्वारा ठहराव भत्ता में वृद्धि की जाती है, तो मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में प्रो. निलेश कुमार सिंह, प्रो. धीरज कुमार मिश्रा, प्रो. दीनादयाल, प्रो. सरोज कुमार सिन्हा, डॉ. केएमपी सिन्हा, डॉ. बीएन सिन्हा, डॉ. आरसी महतो, डॉ. चक्रधारी महतो, प्रो. प्रियतोश कुमार, प्रो. करुणा सिंह, प्रो. शिखा रानी महतो, प्रो. सुरजीत प्रसाद, प्रो. डीके सिंह, डॉ. उषा सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार सिन्हा, प्रो. मृदुला, प्रो. नूर उस सबा, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. ज्योतिष कुमार महतो सहित लगभग 49 शिक्षक शामिल थे. यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-and-agriculture-minister-badal-went-to-raipur/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गए रायपुर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही