Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निगम से नहीं मिला है बीबीएमकेयू को होल्डिंग नंबर : डॉ डी के गिरि

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: भेलाटांड़ स्थित नए भवन में बीबीएमकेयू ( बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यायल) की शिफ्टिंग को लेकर प्रबंधन ने 38 करोड़ रुपये की मांग की है. यह जानकारी समन्वयक महाविद्यालय विकास परिषद डॉ डी के गिरि ने दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन को अब तक विश्वविद्यालय शिफ्टिंग के पहले फर्निशिंग यानी कि बेंच-डेस्क, टेबल व अन्य कार्यो के लिए आवंटन नहीं मिला है. बीबीएमकेयू धनबाद प्रबंधन की ओर से शिफ्टिंग के लिए 38 करोड़ रुपये की मांग की गई है. आवंटन नहीं मिलने के कारण विश्वविद्यालय के अधिकारी नए भवन में शिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं. खरीदारी नहीं हुई तो चालू वित्तीय वर्ष में भी शिफ्टिंग में विलंब की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता . बीबीएमकेयू के 10 अंगीभूत कॉलेजों में लैब, प्रयोगशाला के जीर्णोद्धार व अन्य सुविधा के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं. तीन नए डिग्री कॉलेजों के लिए 50-50 लाख रुपये यानी कि डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं. विवि को उम्मीद है कि निदेशालय की ओर से जल्द ही शिफ्टिंग के संबंध में आवंटन मिल जाएगा. बेंच-डेस्क व अन्य सामग्री की खरीदारी होने पर नये सत्र से पहले विवि पीजी विभाग व प्रशासनिक भवन में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने नवंबर 2021 में ही नगर निगम कार्यालय में होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन दे रखा है. अब तक होल्डिंग नंबर जारी नहीं किया गया है. इस कारण विश्वविद्यालय परिसर में पानी, बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है. इसके अलावा अन्य सुविधाओं की भी कमी है. विवि अधिकारी का कहना है कि होल्डिंग नंबर मिलते ही बिजली व पानी कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be-dhanbad-jal-jeevan-mission-plan-of-480-crore-hangs-in-balance/">धनबाद

: 480 करोड़ की जल जीवन मिशन योजना अधर में लटकी [wpse_comments_template] :

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही