Search

 
 
 

BBMKU: मैथिलीशरण गुप्त की कविता राष्ट्रीय विचाधारा से ओत-प्रोत-डॉ रीता सिंह

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय [BBMKU] के स्नातकोत्तर हिंदी-विभाग की ओर से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर काव्य-पाठ का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डॉ रीता सिंह ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैथिलीशरण  गुप्त की कविता राष्ट्रीय विचार-धारा से ओत-प्रोत है. उन्होंने काव्य रचना के साथ अंग्रेजी, बंगला, फ़ारसी की कृतियों का अनुवाद किया. डॉ. मुकुंद रविदास ने कहा कि गुप्तजी भारतीय सभ्यता-संस्कृति के प्रमुख हस्ताक्षर हैं. डॉ मृत्यंजय सिंह ने कहा कि राष्ट्र प्रेम, समाज तथा ऐतिहासिक कथा को आधार बनाकर उन्होंने काव्य रचना की. मंच संचालन टिया कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन मुकुंद रविदास ने किया. कार्यक्रम में अनुपम, सोनी कुमारी, मोना कुमारी, सोमा मंडल, लक्ष्मी कुमारी, सपना कुमारी, निकिता, वर्षा, मीता, अश्विनी, तापस, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/4-nominated-for-the-post-of-president-of-dhanbad-district-marwari-conference/">धनबाद

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 4 ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही