Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BBMKU : उर्दू में उत्तर लिखने के विवाद पर परीक्षा बोर्ड लेगा निर्णय

Advertisement
Advertisement
Dhanbad. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय [BBMKU] में यूजी सेमेस्टर वन में नन लैंग्वेज विषयों में उर्दू या बांग्ला भाषा में उत्तरपुस्तिका लिखने के मामले में विवि की किरकिरी हो रही है. तत्काल प्रभाव से परीक्षा विभाग ने ऐसे 50 से अधिक विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया है. ऐसे विद्यार्थियों को पास करने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी. उर्दू या बांग्ला की जानकारी नहीं होने के बाद भी इन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पास कर दिया है. जांच में परीक्षा विभाग को नन लैंग्वेज इलेक्टिव पेपर (राजनीतिशास्त्र, इतिहास और भूगोल) की उत्तर पुस्तिकाएं  मिली हैं, जिसमें प्रश्नों के उत्तर ऊर्दू में लिखे  गए हैं . बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन कुमार वर्णवाल ने बताया कि इस मुद्दे को 26 अगस्त को विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. सुखदेव भोई की अध्यक्षता में होने वाली परीक्षा बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यूजीसी और झारखंड विवि अधिनियम के तहत नन लैंग्वेज विषयों की परीक्षा हिन्दी या अंग्रेजी में ही दी जा सकती है. ज्ञात हो कि 2008 -09 में तत्कालीन राज्यपाल सिब्ते रजी ने विवि को आदेश जारी किया था कि ऊर्दू के छात्र नन लैंग्वेज विषयों की परीक्षा उर्दू में दे सकते हैं. यह भी पढ़ें : युवक">https://lagatar.in/bokaro-youth-accused-of-sexual-abuse-jailed/">युवक

पर यौन शोषण का आरोप, जेल   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही