Search

 
 
 

BBMKU को एक माह में मिलेगा नया भवन

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय [BBMKU] के भेलाटांड़ के नए भवन को जेएसबीसीसीएल थर्ड पार्टी असेस्मेंट करा कर एक माह के भीतर विवि प्रशासन को सौंप देगी. यह निर्देश रांची में हुई एचआरडी की बैठक में निर्माण एजेंसी और बीबीएमकेयू को दिया गया है. ज्ञात हो  कि भेला टांड में BBMKU का नया प्रशासनिक सह एकेडमिक भवन का निर्माण 24.9 एकड़ जमीन पर कराया जा रहा है. बैठक में  टुंडी, जामाडोबा और गोमिया में बन रहे नए मॉडल कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई. जिसमें बताया गया कि तीनों कॉलेज भवन तैयार हैं, पर शिक्षकों के पद का सृजन नहीं होने और सरकार द्वारा कोर्स को स्वीकृति न मिलने की वजह से इस सत्र से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. तीनों कॉलेज भवनों को निर्माण एजेंसी के द्वारा विवि को हैंडओवर नहीं किया गया है. बैठक में BBMKU की ओर से सीसीडीसी डॉ. एके माजी शामिल हुए थे. यह भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/dhanbad-the-policeman-appealed-to-himanshus-mothers-government-to-save-the-son-even-on-the-eighth-day-he-was-not-conscious/">दारोगा

हिमांशु की मां की सरकार से गुहार -बेटे को बचाइए, आठवें दिन भी होश नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही