Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BBMKU को जल्द मिलेगा स्थायी कुलपति

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि सर्च कमेटी की दो बैठक हो चुकी है. अंतिम बैठक जल्द होने वाली है. इस बैठक के बाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय [BBMKU] में स्थायी कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी. उन्होंने सांसद PN Singh से यह बात कही. PN Singh 24 मई, मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मिलने गए थे. मुलाकात में उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय [BBMKU] में कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति शीघ्र करने का अनुरोध किया. उन्होंने राज्यपाल से कहा कि BBMKU प्रभारी कुलपति के भरोसे है. प्रभारी कुलपति दो विश्वविद्यालयों में योग्यदान दे रहे हैं. इस कारण विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है. सांसद ने राज्यपाल से कहा कि काफी दिनों से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली है. सांसद ने BBMKU के कालेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने का भी आग्रह किया. यह भी पढ़ें : भाई">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-brother-the-heart-of-married-brother-in-law-came-on-sister-in-law/">भाई

की मौत के बाद भाभी पर आया शादीशुदा देवर का दिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही