Search

 
 
 

धनबाद जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष बने बीसी ठाकुर तो शंभु महतो महासचिव

 
Dhanbad : धनबाद जिला खो–खो संघ की वार्षिक आमसभा 23 अप्रैल को सर्किट हाउस में हुई, जिसमे सर्वसम्मति से 2023–27 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी समित का गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में बीसी ठाकुर अध्यक्ष, गोरांग दत्ता व संतोष कुमार सिंह वरीय उपाध्यक्ष, जय प्रकाश चौरसिया उपाध्यक्ष, शंभु महतो महासचिव, उत्पल राजक कोषाध्यक्ष, शुभम कुमार महतो, सुमित कुमार व सुदामा शर्मा संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद को मुख्य संरक्षक, बियादा के पूर्व चेयरमैन  विजय कुमार झा व एसएम हाशमी को संरक्षक बनाया गया है. चुनाव झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, पर्यवेक्षक अनिल प्रसाद व चुनाव अधिकारी आईडी पासवान की की देखरेख में हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही