Sports Desk : IPL मीडिया राइट्स की नीलामी से BCCI पर धन वर्षा हो रही है. मीडिया राइट्स की नीलामी के दूसरे दिन TV और डिजिटल राइट्स की बोली लगी. सोनी और रिलायंस की वायकॉम-18 ने 44,075 करोड़ रुपये में खरीदा है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स को लेकर ऑक्शन जारी है. मीडिया राइट्स की नीलामी का सोमवार को दूसरा दिन है. रिपोर्टस के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स बिक गए हैं. साल 2023 से लेकर 2027 तक के लिए ये राइट्स दो अलग-अलग कंपनियों ने 44,075 करोड़ रुपये में खरीदा है. पैकेज ए और पैकेज बी के लिए ऑक्शन खत्म हुआ. अब पैकेज सी और पैकेज डी की बोली लग रही है. पैकेज सी के तहत प्लेऑफ मुकाबलों के राइट्स और पैकेज डी के तहत ओवरसीज़ में प्रसारण के राइट्स मिलेंगे. रिपोर्टस के अनुसार TV राइट्स 57.5 करोड़ रुपए प्रति मैच और डिजिटल राइट्स 50 करोड़ रुपए प्रति मैच बिके हैं. इनकी कुल बोली 44,075 करोड़ की लगी है. सोनी ने 23,575 करोड़ में TV राइट्स और रिलायंस की कंपनी वायकॉम-18 ने 20,500 करोड़ रुपए में डिजिटल राइट्स खरीदे हैं. पिछली बार स्टार ने TV और डिजिटल राइट्स दोनों 16,348 करोड़ रुपए में खरीदे थे. इस बार दोनों को मिलाकर देखें तो TV और डिजिटल राइट्स पिछली बार की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है.
IPL मीडिया राइट्स बेचकर मालामाल हुआ BCCI, TV और डिजिटल राइट्स से मिलेंगे इतने करोड़ !
Last Updated: Jun 13, 2022 12:00 AM (IST)