कानून से मुक्ति दिलाइए)
NEWS - Venue for third Test of the @mastercardindia">https://twitter.com/mastercardindia?ref_src=twsrc%5Etfw">@mastercardindia
">https://twitter.com/hashtag/INDvAUS?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#INDvAUS
Australia tour of India for Border-Gavaskar Trophy shifted to Indore from Dharamsala. #INDvAUS
More details here - https://t.co/qyx2H6N4vT">https://t.co/qyx2H6N4vT">https://t.co/qyx2H6N4vT
pic.twitter.com/N3W00ukvYJ">https://t.co/N3W00ukvYJ">pic.twitter.com/N3W00ukvYJ
— BCCI (@BCCI) February">https://twitter.com/BCCI/status/1624985843592200195?ref_src=twsrc%5Etfw">February
13, 2023
बीसीसीआई टीम की रिपोर्ट धर्मशाला के पक्ष में नहीं रही
बीसीसीआई की टीम ने 11 फरवरी को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का निरीक्षण किया था. रविवार को सौंपी गयी रिपोर्ट धर्मशाला के पक्ष में नहीं रही. धर्मशाला से मैच हटाये जाने से हजारों प्रशंसकों को निराशा मिली, क्योंकि वे लंबे समय से वहां विश्व स्तरीय टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे थे. हालांकि टेस्ट मैच आवंटित होने के बाद आयोजन स्थल पर नजर नहीं रखने को लेकर बीसीसीआई पर सवाल उठे हैं. यह धर्मशाला में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट होता. इससे पहले धर्मशाला ने जो एक टेस्ट की मेजबानी की थी, यह 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही था. इसे भी पढ़ें : नवादा:">https://lagatar.in/nawada-jdu-leaders-statement-pm-modi-should-give-place-to-muslims-in-the-army-said-ramdev-baba-is-not-an-indian/">नवादा:JDU नेता का बयान, फौज में मुसलमानों को जगह दे पीएम, बोले रामदेव बाबा नहीं हैं भारतीय
टीम इंडिया ने इंदौर में दो टेस्ट मैच खेले और दोनों में जीत हासिल की
दरअसल इंदौर में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. यहां की पिच भी स्पिनर्स को सपोर्ट करती है. इंदौर में भारतीय टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और ऑफ स्पिनर आर अश्विन का रिकॉर्ड कमाल है. इंदौर में टीम इंडिया ने अब तक दो ही टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत हासिल हुई है. पहली बार इस मैदान पर 8 अक्टूबर, 2016 को टेस्ट खेला गया था. मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था और टीम इंडिया 321 रनों से जीती थी. इसके बाद 2019 में टीम इंडिया इस मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ी. नतीजा फिर टीम इंडिया के पक्ष में आया. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से बढ़त बनायी थी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-son-of-sindri-mla-indrajit-mahto-commits-suicide-in-ranchi/">BREAKING:सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या
सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे
बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही 4 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. भारत ने नागपुर में खेले गये पहले टेस्ट मैच में कंगारुओं को पारी और 132 रन से हराया था. दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 से 21 फरवरी तक खेला जायेगा. वहीं तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च तक इंदौर में और चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में होगा. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurated-the-aero-india-show-in-bengaluru-said-new-india-of-21st-century-will-not-lose-any-chance/">पीएममोदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो का किया उद्घाटन, कहा- नया भारत नहीं खोयेगा कोई मौका [wpse_comments_template]

Leave a Comment